एम.एल.बी. खेल मैदान पर आठ से होगी विधायक प्रीमियर लीग

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेटः टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट का वितरण

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में होने वाले विधायक प्रीमियर लीग-2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट का वितरण जी.वाय.एम.सी. गार्डन में कप्तानों को किया गया। क्रिकेट किट का वितरण न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक डॉ. राकेश अग्रवाल, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, व्यवस्थापक प्रतीक जैन ‘लालू’, सह व्यवस्थापक लवकेश चौधरी, सत्यप्रकाश सिंह सिकरवार ‘सोनू’, हिमांशु कीकन, न्यासी आदित्य सिकरवार आदि मौजूद रहे। यह भी बता दे कि क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 मई को एम.एल.बी. कॉलेज के खेल मैदान में किया जा रहा है।

जी.वाय.एम.सी. गार्डन में आयोजित टी-शर्ट एवं क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने टीमों के कप्तानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी 8 मई को एम.एल.बी. कॉलेज के खेल मैदान में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया जायेगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी टीमों के कप्तान अपनी टीम के साथ मैदान में पहुंचेंगे। विधायक डॉ. सिकरवार ने सभी टीमों के कप्तानों को मैच में लागू होने वाले नियमों के बारे में जानकारी दी।

रिलेटेड पोस्ट्स