महिला अंडर-18 एशिया कप हॉकी में एमपी एकेडमी की चार बेटियां

महक परिहार, स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज दिखाएंगी दम

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, ग्वालियर की चार बेटियां महक परिहार,स्नेहा दावड़े, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज़ का चयन जापान के काकामिगाहारा में होने वाले महिला अंडर-18 एशिया कप हॉकी-2026 की भारतीय टीम में हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी की यह बेटियां पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून  तक काकामिगाहारा, जापान में आयोजित होगी, जहां भारतीय महिला टीम एशिया के शीर्ष देशों के विरुद्ध अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ-साथ अकादमी की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और आधुनिक खेल अधोसंरचना को दर्शाता है।

यह उपलब्धि प्रदेश की उभरती महिला हॉकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी हॉकी केंद्र के रूप में नई पहचान प्रदान कर रही है। मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की मंगलकामनाएं दी गई हैं। ग्वालियर के खेलप्रेमियों ने भी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिलेटेड पोस्ट्स