खिलाड़ी दर्पण की गौरवशाली परम्परा को बढ़ाएं आगेः दिलशाद खान

स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हॉकी बेटी नंदिता शर्मा का बढ़ाया हौसला

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में सोमवार को नेपाल से साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर लौटी नंदिता शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिलशाद खान, विवेक पिशाल, मनोज परिहार आदि ने ग्वालियर की गौरवशाली बेटी का उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि दिलशाद खान ने हॉकी प्रतिभाओं को अपने प्रशिक्षक के बताए रास्ते पर चलकर दर्पण स्टेडियम की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने नंदिता शर्मा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत संगीता दीक्षित, वंश श्रीवास्तव, ध्रुव शर्मा, देवेंद्र बाथम, मेराजुद्दीन कुरैशी, मनोज शर्मा, अहान शर्मा, सिद्धार्थ राठौर, प्रशांत राठौर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश भटनागर ने किया।

रिलेटेड पोस्ट्स