मिनी गोल्फ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलने रायपुर गई यूपी टीम

मिनी गोल्फ संघ के अध्यक्ष वैभव गौड़ को टीम से पदक की उम्मीद

खेलपथ संवाद

कानपुर मिनी गोल्फ सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग करने उत्तर प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम गुरुवार को कानपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 30 जून तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व कप्तान सक्षम ओझा करेंगे। टीम में अभिमन्यु विश्वकर्मा, यशवीर सिंह, मंगलम शुक्ला, यथार्थ पाल, प्रयाण गुप्ता, युवान जेटली, विवान पुरी, सामवर्त गुप्ता, सिमरन यादव, शिवांशु विश्वकर्मा, रेयान फारूकी एवं अंशु यादव शामिल हैं।

टीम की रवानगी के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सचिव सुरेंद्र अवस्थी तथा भाजपा नेता एवं अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त सचिव आर्यमन बुधोलिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा हरी झंडी दिखाकर टीम को रायपुर के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मिनी गोल्फ संघ के अध्यक्ष वैभव गौड़ ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मिनी गोल्फ संघ के संयुक्त सचिव यजवेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स