आयोजन,
ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना पर बैठक आयोजित
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर उनियाल ने सुझाव मांगे
खेलपथ संवाद
नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड )। ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना की बैठक बी.आर.सी. नारसन के सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर उनियाल एवं ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना के संरक्षण में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान 14 जुलाई से प्रारंभ न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना पर गहन विचार विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान अरविंद चौधरी,अरुण खरे, मनीष काकरान, प्रीति सैनी, विवेक राठी, जय कुमार, कुशलजीत, उमेश यादव, नईम, कमलकांत बरुआ, सुरेश प्रसाद एवं आलोक द्विवेदी समेत कई शारीरिक शिक्षकों एवं शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
