भारत के नीरज, रोहित और यशवीर पुरुष भाला फेंक के फाइनल में पहुंचे

कोई भी 84 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका

खेलपथ संवाद

ग्लासगो। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ दो अन्य भारतीय बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष 12 में जगह बनाकर पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। नीरज चोपड़ा ने 2018 में भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता था।

वह क्वालीफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे जबकि रोहित यादव (78.37 मीटर) और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) क्रमशः नौवें और 10वें स्थान पर रहे। इससे इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाला पूरा भारतीय दल पदक दौर में पहुंचा। प्रत्येक राउंड में आखिरी थ्रोअर रहने वाले चोपड़ा ने अपना तीसरा और आखिरी प्रयास नहीं किया क्योंकि तब तक वह पदक दौर में जगह बना चुके थे। 18 प्रतिभागियों में से कोई भी 84 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन मानक को पार नहीं कर सका।

रिलेटेड पोस्ट्स