विश्व सैम्बो चैम्पियनशिप में दमखम दिखाएंगे एसजीएसयू के निवेदन गुर्जर

ताशकंद में 6 से 10 नवम्बर तक होगी प्रतियोगिता, भारत की ओर से करेंगे प्रतिनिधित्व

खेलपथ संवाद

भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल के बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी निवेदन गुर्जर का विश्व सैम्बो चैम्पियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 10 नवम्बर तक ताशकंद, उज्बेकिस्तान के गेम्स स्पोर्ट्स एरीना, ओलम्पिक विलेज में आयोजित होगी।

सैम्बो इंडिया एसोसिएशन द्वारा आठ अक्टूबर को जारी आधिकारिक चयन पत्र के अनुसार, निवेदन उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों में मध्य प्रदेश के पांच और हरियाणा का एक खिलाड़ी शामिल है। निवेदन को विश्वस्तरीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निवेदन का चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। यह उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेदन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

कुलगुरु डॉ. विजय सिंह ने निवेदन की सफलता को निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

डीन एकेडमिक्स डॉ. वी.के. गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनोद शर्मा, स्पोर्ट्स मैनेजर एवं ऑफिसर श्री ममलेश कर्मा और स्पोर्ट्स ऑफिसर सुश्री नलिनी खरे सहित विश्वविद्यालय के स्कूल प्रमुखों एवं संकाय सदस्यों ने निवेदन को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिलेटेड पोस्ट्स