थाटीपुर के होनहार मुक्केबाजों के मुक्कों से पदकों की बरसात
21 स्वर्ण सहित 38 पदक जीतकर बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर ने रचा इतिहास
खेलपथ संवाद
ग्वालियर। चतुर्थ मां सरस्वती देवी चौहान स्मृति ग्वालियर जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ग्वालियर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा संचालित कन्या विद्यालय बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर, थाटीपुर के मुक्केबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की।
सेंटर के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण सहित कुल 38 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि के साथ सेंटर ने कब क्लास की विजेता ट्रॉफी तथा बालिका वर्ग की उपविजेता ट्रॉफी भी अपने नाम की। प्रतियोगिता में थाटीपुर कोचिंग सेंटर के तीन मुक्केबाजों ने व्यक्तिगत प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। राजेश गहलोत, अनंत सिंह और खेमेन्द्री राय को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक विजेता: राजेश गहलोत, वैभव रजक, हिमांश गुप्ता, ओमकार सिंह, मान दुबे, युवराज जैन, अनंत सिंह, अरिहंत बमरौलिया, रुद्र मुद्गल जयंत, जल्पेश यादव, आरुषी शर्मा, परिणीता सिंह, अनन्या शर्मा, ख्याति राय, शिवांश राय, खेमेन्द्री राय, अजय कुशवाहा, सैमुअल, लल्लोमोया और दिव्यांशु सिंह। रजत पदक विजेता: करण गहलोत, सुमित वंशकार, अंश खत्री, विराज शर्मा, कृष्णा सविता, कार्तिक मौर्य, शिवांश मिश्रा, जियांशी मिश्रा, विदुषी कुलश्रेष्ठ, प्राची गहलोत, मिस्टी बाजपेई, नितेश उच्चारिया, हितेश गुर्जर, विवेक सिंह और चयन धाकड़। कांस्य पदक विजेता: अंकित बरेलिया और दिव्यांश मिश्रा।
थाटीपुर कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर रियल हीरो अवार्डी बॉक्सिंग कोच तरनेश तपन, शिवम पचौरी, संतोष अर्गल, नरेंद्र दादोरिया एवं किशन दादोरिया ने सभी विजेता मुक्केबाजों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। थाटीपुर के खिलाड़ियों की यह सफलता बताती है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और समर्पित प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर भी बड़ी खेल प्रतिभाएं तैयार की जा सकती हैं। विशेष रूप से बालिकाओं की भागीदारी और उपलब्धियां उत्साहजनक हैं। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र खेलों की मजबूत बुनियाद तैयार करने के साथ ग्वालियर को बॉक्सिंग की नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
