महिला ने सफलतापूर्वक किया जानलेवा 'मारिनेली बेंड'

मुंह के बल उठाया शरीर का भार कनाडा। अनास्तासिया इवसिग्निवा नाम की एक रूसी महिला द्वारा कॉनटोर्शन मुद्रा में किया गया मारिनेली बेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इवसिग्निवा अपने शरीर के पूरे भार को एक रॉड के सहारे संभालते हुए दिख रही हैं। इवसिग्निवा के इस अद्भुत करतब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रूस में पली-बढ़ी इवसिग्निवा वर्तमान में अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं। वह कॉनटोर्शन मुद्रा का अभ्यास ब.......

पुरुषों के मैच में कैथरीन रहेंगी सहायक रेफरी

महिलाओं के प्रोत्साहन में फीफा की शानदार पहल वाशिंगटन। फिलाडेल्फिया की 32 साल की कैथरीन नेसबिट पुरुष विश्व कप क्वालीफायर मैचों में अपनी भूमिका निभाने वाली फीफा की महिला मैच अधिकारी बन गई हैं। फ्लोरिडा में कनाडा की बरमूडा पर 5-1 की जीत में उन्होंने सहायक रैफरी का दायित्व निभाया। मैच में बायर्न म्यूनिख के अल्फोंसो डेविस ने तीन गोल किए और मैच में किसी निर्णय को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। नीदरलैंड और लात्विया के बीच होने वाले मैच में फ्रां.......

टोक्यो ओलम्पिक की टॉर्च रिले शुरू

टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले बृहस्पतिवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। रिले की शुरुआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी।  सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गईं। उनके साथ 201.......

नोवाक जोकोविच को रिझाने को मिला 51 लाख रुपये का ऑफर

सर्बिया की मॉडल नतालिया स्केकिच का दावा  नई दिल्ली। सर्बिया की मॉडल नतालिया स्केकिच ने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। सर्बियाई मॉडल का दावा है एक शख्स ने उससे जोकोविच को रिझाने और फंसाने के लिए कहा था। इसके बदले उसे उस शख्स ने 60 हजार यूरो यानी 51 लाख रुपये का ऑफर दिया था। इसके साथ ही उसने ऐसा करने पर मॉडल नतालिया स्केकिच को उसकी पसंद की जगह छुट्टी मनाने का ऑफर भी दिया था।  .......

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियन बनी ओकुहारा

ली जी जिया को पुरुष एकल का खिताब  नई दिल्ली। जापान की नोजोमी ओकुहारा ने पांच साल बाद फिर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी 26 वर्षीय ओकुहारा फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचूवांग को 21-12, 21-16 से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनीं। ओकुहारा ने इससे पहले 2016 में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया था। पुरुष वर्ग में मलयेशिया के ली जी जिया ने गत चैंपियन और नंबर दो खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक.......

महिला कलाकार पर अपमानजनक टिप्पणी

टोक्यो ओलम्पिक के ‘क्रिएटिव’ निर्देशक हिरोशी सासाकी ने इस्तीफा दिया टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक के ‘क्रिएटिव’ निर्देशक हिरोशी सासाकी ने एक मशहूर महिला कलाकार के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद इस्तीफा दे दिया। एक साल के लिये स्थगित हुए इन खेलों के लिये यह एक और झटका है और एक बार फिर से विवाद उठा है महिलाओं के बारे में टिप्पणी करने को लेकर। ओलम्पिक शुरू होने में महज चार महीने का समय रह गया है, और इस आयोजन को महामारी, रि.......

रिचर्ड 550वीं जीत हासिल करने वाले छ्ठे सक्रिय टेनिस खिलाड़ी

नई दिल्ली। पंद्रह साल की उम्र में एटीपी टूर पर मैच जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने कॅरिअर की 550वीं जीत के साथ एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में 550 या उससे अधिक मैच जीतने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।  34 वर्षीय रिचर्ड ने दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में मार्को सेचिनाटो को 6-4,6-2 से शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। रिचर्.......

एटीपी रैंकिंग: 25 वर्षीय मेदवेदेव ने नडाल को पछाड़ा

खत्म किया ‘बिग फोर’ का दबदबा लंदन। रूस के युवा टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सोमवार को जारी एटीपी टेनिस रैंकिंग में वह करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। मेदवेदेव ने ओपन फाइनल के रूप में कैरियर का दसवां खिताब जीतने के साथ ही एटीपी रैंकिंग में दिग्गज राफेल नडाल को पछाड़ दिया। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मेदवेदेव इसके साथ ही 15 साल से भी अधिक सम.......

19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी को सिर पर लगी गेंद, हुई दर्दनाक मौत

मास्को। रूस के 19 वर्षीय हॉकी खिलाड़ी तिमूर फैजुद्दीनोव की खेल के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी उनके क्लब ने दी। डिफेंडर तैमूर फैजुद्दीनोव लोको यारोस्लाव के खिलाफ प्लेऑफ खेल में डायनामो सेंट पीटर्सबर्ग की जूनियर टीम की तरफ से खेल रहे थे।  इसी दौरान विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी ने शॉट लगाया, जो उनके सर पर सीधे जा लगी। इसके बाद वो बीच मैदान गिर गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो ज.......

अलविदा मर्विन हेगलर: नहीं रहे इतिहास के महानतम मिडिलवेट मुक्केबाज

66 साल की उम्र में मौत नई दिल्ली। मुक्केबाजी के इतिहास के महानतम मिडिलवेट मुक्केबाजों में शुमार मर्विन हेगलर का शनिवार को निधन हो गया। हेगलर 66 बरस के थे। हेगलर की पत्नी केन ने फेसबुक के जरिए इस दिग्गज मुक्केबाज के निधन की जानकारी दी। केन ने लिखा, ‘मुझे माफ कीजिए, मुझे एक दुखद घोषणा करनी है।  दुर्भाग्य से आज मेरे पति मार्वलस मर्विस का यहां न्यू हैंपशर में उनके घर पर निधन हो गया। हमारा परिवार आग्रह करता है कि इस मुश्किल के .......