शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने चुने 36 पुरुष खिलाड़ी
फिटनेस से लेकर इन फील्ड में होगा सुधार
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में 20 अप्रैल से नौ मई तक लगाए जाने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 36 सम्भावित खिलाड़ियों की घोषणा की। इस कोचिंग शिविर में टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को इस साल एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। इस शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है।
अभ्यास शिविर के लिए चुने गए 36 सम्भावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं- गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह। डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बाबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप जेस, अमनदीप लाकड़ा। मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह। फारवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह।
