भारतीय निशानेबाजी में भी डोपिंग की घुसपैठ

नाडा की जांच में फंसा युवा शूटर, एशियन गेम्स टीम से छुट्टी

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। भारतीय खेलों में डोपिंग की गहरी घुसपैठ है। डोपिंग से जुड़े उल्लंघन के मामलों में भारत दुनिया का नम्बर-1 देश बन चुका है। एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती जैसे खेलों में तो अधिकांश डोपिंग के मामले सामने आए मगर अब तो निशानेबाज भी शक्तिवर्धक दवाओं का इस्तेमाल कर राष्ट्र को लजाने का काम करने लगे हैं जोकि हैरानी की बात है। ताजा मामला निशानेबाजी से आया है, जिसमें डोपिंग के मामले बेहद दुर्लभ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवा पिस्टल शूटर गौरव कुमार मसूरी डोपिंग टेस्ट में फंस गए हैं। डोप टेस्ट में उनका सैंपल पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें एशियन गेम्स के स्क्वॉड से हटा दिया गया है।

एशियन गेम्स में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं और उसके लिए अलग-अलग खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का सेलेक्शन और क्वालिफिकेशन भी लगभग पूरा हो चुका है। मगर उससे पहले ही एक बार फिर डोपिंग का साया मंडराने लगा है। अब तक कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो चुकी है। ताजा मामला निशानेबाजी से आया है, जिसमें डोपिंग के मामले बेहद दुर्लभ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवा पिस्टल शूटर गौरव कुमार मसूरी डोपिंग टेस्ट में फंस गए हैं। डोप टेस्ट में उनका सैम्पल पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उन्हें एशियन गेम्स के स्क्वॉड से हटा दिया गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने उत्तर प्रदेश के बागपत से आने वाले गौरव को एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग का नोटिफिकेशन भेजा है, जिसमें उन्हें जानकारी दी गई है कि उनके टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका ये सैम्पल अप्रैल-मई के बीच हुए एक शूटिंग टूर्नामेंट के दौरान लिया गया था, जिसकी जांच में प्रोप्रेनोलोल और इससे जुड़े 4-हायड्रॉक्सी-प्रोप्रेनोलोल पाया गया गया, जो दिल की धड़कनों को बढ़ने से रोकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया  ने तुरंत एक्शन लेते हुए गौरव कुमार मसूरी को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने गए शूटिंग स्क्वॉड से हटा दिया। इसके अलावा उन्हें चीन में होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप से भी ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि, नाडा की ओर से अभी तक गौरव पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और उन्हें अभी भी शूटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इजाजत है लेकिन NRAI ने गेम्स में किसी भी तरह के खतरे की आशंका को दूर करने के लिए पहले ही एहतियातन ये कदम उठाया है.।

सफाई में क्या बोले शूटर के कोच?

एशियन गेम्स में गौरव की जगह आकाश भारद्वाज हिस्सा लेंगे। गौरव इन गेम्स में 10 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेने वाले थे। हालांकि, इस पूरे मामले में गौरव के कोच शेखर तोमर ने साफ किया है कि उन्होंने नाडा को जवाब भेज दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि गौरव ने पहले ही अपने डोपिंग कंट्रोल फॉर्म में खुलासा किया था कि उन्होंने ‘पेनकिलर’ दवाई का इस्तेमाल किया था। उन्होंने ‘बी सैम्पल’ की जांच से इनकार कर दिया है और कहा है कि वो नाडा के फैसले का इंतजार करेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स