भारतीय हॉकी बेटियों ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

जूनियर एशिया कप महिला हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत

सुप्रिया ने लगाई हैट्रिक, मधु और सुप्रिया ने दागे एक-एक गोल

खेलपथ संवाद

मोकी। महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से सुप्रिया ने हैट्रिक लगाई, जबकि मधु और सुखवीर कौर ने 1-1 गोल किया।

सुप्रिया की हैट्रिक के साथ मधु और सुखवीर कौर के शानदार प्रदर्शन से एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम दक्षिण कोरिया  पर पूरी तरह से हावी रही। यही वजह है कि पहले हाफ में टीम इंडिया के पास 3-0 की बढ़त थी। हालांकि, दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश जरूर की और तीसरे क्वार्टर में एक गोल भी दागा, लेकिन हार से बचने के लिए ये काफी नहीं था।

खेल के चौथे क्वार्टर में साउथ कोरियाई टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारतीय गोलपोस्ट पर लगातार हमला किया, लेकिन वह भारत की मजबूत रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाई। इस दौरान भारत ने खेल खत्म होने के 3 मिनट पहले शानदार पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा। इस तरह भारतीय टीम ने 5-1 से दमदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन और जापान में से किसी के साथ होगा।

दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सुप्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। सुप्रिया ने भारत के लिए मैच के 17वें मिनट में गोल किया। उससे पहले मधु सिधर ने 13वें मिनट में गोल दागकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। बढ़त के 4 मिनट बाद ही सुप्रिया ने अपना खाता खोल लिया। मधु और सुप्रिया के साथ सुखवीर कौर ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 21वें मिनट में टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल दाग दिया।  

 

रिलेटेड पोस्ट्स