करिश्माई सुनील छेत्री के विदाई मैच में खचाखच भरा होगा स्टेडियम

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने जताई उम्मीद छह जून को छेत्री के 19 साल के चमकदार अंतरराष्ट्रीय करियर का होगा अंत  खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को उम्मीद है कि छह जून को कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रह सकता है। उस दिन भारत को कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालिफिकेशन मैच खेलना है, जो करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा। स्टिमै.......

मोदी सरकार ने खिलाड़ियों का बहुत सहयोग कियाः मनु भाकर

पेरिस ओलम्पिक के तीन इवेंट में निशाना साधेगी हरियाणा की बेटी खेलपथ संवाद झज्जर। शूटर मनु भाकर का ओलंपिक के लिए चयन हो गया है। वह लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछली बार हुए ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने भाग लिया था। इस बार भी उनका ओलंपिक में चयन हुआ है। वह 10 मीटर , 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी।  हरियाणा की खिलाड़ी मनु भाकर का ओलम्पिक में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनु.......

डोपिंग परीक्षण के लिए नाडा को अधिक बजट की जरूरत

खेल चिकित्सा विशेषज्ञ पीएसएम चंद्रन ने चिंता जताई खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारत में बढ़ते डोपिंग मामलों ने खेलतंत्र को मुश्किल में डाल दिया है। प्रसिद्ध खेल चिकित्सा विशेषज्ञ पीएसएम चंद्रन का मानना है कि भारत में नाबालिगों द्वारा डोपिंग उल्लंघन के मामलों में वृद्धि चिंता का विषय है और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) को इस खतरे को नियंत्रित करने के लिए बढ़े हुए बजट की आवश्यकता है क्योंकि इसे पूरी तरह से खत्म करना मुश्किल होगा।.......

भारत में खेलना मेरे लिए अच्छा रहेगाः नीरज चोपड़ा

ओलम्पिक स्वर्ण पदकधारी का विदेश में खेलने पर छलका दर्द खेलपथ संवाद दोहा। डायमंड लीग में खेलकर पेरिस ओलम्पिक की तैयारियों को बल देने वाले भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टूर्नामेंट में खेलने से पहले कहा कि अभ्यास के कारण अधिकतर विदेश में रहने के कारण उनकी स्टार खिलाड़ी की छवि भारत में उनके अभ्यास और प्रतिस्पर्धा में रोड़ा बन जाती है। मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन नीरज शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगे। .......

पावना नागराज की रग रग में खेल समाया

मां सहाना का कहना- मैं पावना जैसी बेटी पाकर बहुत खुश हूँ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की उभरती लांग जम्पर पावना नागराज की रग रग में खेल समाया हुआ है। पावना नागराज ने हाल ही में अण्डर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लम्बी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। खेल पावना नागराज के खून में है और हाल ही में दुबई में अण्डर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने अपने एथलीट म.......

बृजभूषण को टिकट मिला तो करेंगे विरोधः विनेश फोगाट

अब देश के लिए पेरिस ओलम्पिक में मेडल जीतना ही लक्ष्य खेलपथ संवाद सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक से देश के लिए ओलम्पिक कोटा हासिल कर लौटीं स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि अब देश के लिए पेरिस ओलम्पिक में मेडल जीतना ही लक्ष्य है। साथ ही कहा कि भाजपा नेता बृजभूषण को चुनावी टिकट दिया जाएगा तो सीधा संदेश होगा कि वह सही कर रहा है। हम उसका विरोध करेंगे।  विनेश ने आशंका जताई कि पावर मिलने पर वह जांच को प्रभावित करेंगे। हालांकि,.......

वजन कम रख पाना सबसे बड़ी चुनौती होगीः विनेश फोगाट

ओलम्पिक कोटा हासिल कर आलोचकों को दिया करारा जवाब खेलपथ संवाद बिश्केश (किर्गिस्तान)। ओलम्पिक कोटा हासिल कर राहत महसूस कर रही विनेश फोगाट का मानना है कि पेरिस खेलों की तैयारी के लिए 50 किलोग्राम के सबसे निचले वर्ग में अपना वजन बनाये रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। विनेश ने एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने बिना अंक गंवाये अपना लगातार तीसरा ओलम्पिक कोटा पक्का कर लिया। विनेश भारतीय कुश्ती महासं.......

अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को भी मिले प्रोत्साहनः नीरज चोपड़ा

जेवलिन थ्रोवर ने विश्व एथलेटिक्स की पहल को बताया स्वागतयोग्य  खेलपथ संवाद पेरिस। स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स के पेरिस ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को 50,000 डॉलर (करीब 41.60 लाख रुपये) का पुरस्कार देने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रोत्साहन मिले। यह पहली बार होगा कि जब इस साल पेरिस ओलम्पिक की 48 एथल.......

नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना

टोक्यो और पेरिस के बीच सफलता ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है और उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह जल्द ही कभी भी हो सकता है। प्रतियोगिता में चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान आया, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। हालाँकि उन्होंने प.......

समाज लड़कियों के सपनों को पूरा करने को उन्हें करे प्रोत्साहितः सानिया मिर्जा

आप हर ओलम्पिक में स्वर्ण पदक की उम्मीद नहीं कर सकते  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनके पूर्व पति शोएब मलिक ने अचानक से तीसरी शादी रचाई थी। इसके बाद खुलासा हुआ था कि सानिया ने काफी समय पहले ही शोएब को तलाक दे दिया था। हालांकि, इसकी भनक लोगों को नहीं लग सकी थी। इसके बाद सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी कई भावुक कर देने वाले मैसेज पोस्ट किए थे। हालांक.......