दिख रहा प्रतिभा, रचनात्मकता और खेल ऊर्जा का अद्भुत संगम

आरोह 2026ग्रीष्मकालीन समर कैम्प को लेकर उत्साह

खेलपथ संवाद

भोपाल। सतपुड़ा एकेडमी में जिला खेल अधिकारी सेना गडरिया, जिला खेल समन्वय अधिकारी जावेद पठान एवं समाजसेवी  मनीष जैन द्वारा समर कैंप का अवलोकन किया गया। समर कैम्प में 35 से अधिक विद्यालयों के 400+ विद्यार्थियों ने 25 विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया।

समर कैम्प में डांस, म्यूजिक, चित्रांकन, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, योग, क्रिकेट, फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, बॉक्सिंग सहित अनेक गतिविधियों में बच्चों का उत्साह देखने ही बन रहा है।

रिलेटेड पोस्ट्स