प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, अब जिलास्तर पर दिखाएंगे दम
ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
नारसन, हरिद्वार, (उत्तराखंड)। नारसन ब्लॉक के संकुलस्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में छात्रों ने विभिन्न विधाओं में अपना जौहर दिखाया। यह प्रतियोगिता ब्लॉक खंड शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर एवं ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 8 से 14 वर्ष के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया तो दूसरे दिन बालक वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने कौशल की शानदार बानगी पेश की। श्री राणा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित बालक एवं बालिकाएं जिला स्तर पर आयोजित माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
बालिका वर्ग में नगर पालिका मंगलौर स्तरीय चयन में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में सांची, 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में तनु, अरर्सोया, राधिका प्रमुख रहीं एवं माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बालिकाओं में 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में आराध्या, 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग में दीपाली, तनु, अंकित, मानवी संध्या, 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग में दिशा भंडारी, अंतिमा, निशा, गायत्री, इशिता, अनुज्ञा, 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग में दिव्यांशी, सूतक्षी, अनुष्का प्रेरणा आयुषी, रितिका, 12 से 13 आयु वर्ग में ओजस्वी भंडारी प्रियांशी, लवी, राधिका, परी प्राची ने कमाल किया। 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में वर्णिका परमार, अनुष्का, प्रेरणा, शिवानी, लकी, आलकीया प्रमुख रहीं।
बालक वर्ग में माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता मैंगलोर के चयनित 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग में अरमान, यथार्थ लोहान, देव एवं माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना प्रतियोगिता नारसन 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में ऋषभ कश्यप, राजन, लकी 8 से 9 वर्ष आयु वर्ग में अक्छांत, अनमोल, अर्थव दावले, 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग में वंश, युवी सैनी, सिद्धांत, 10 से 11 वर्ष आयु में अनुग्रह, सार्थक, यशपुरी प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, फारवर्ड बैंड एंड रीच, मेडिशन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एवं 6×10 शटल रन इवेंट के द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट प्रतिभागियों का हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान संजीव कुमार राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, मनीष काकरान सौरभ कुमार, अरविंद चौधरी, संदीप भारद्वाज, आकाश राठौर अंशु अग्रवाल, राजकुमार, कुलदीप मलिक, गौरव,प्रमेंद्र कुमार मलिक, साजिद अली, वाजिद अली ज्ञानेश्वर प्रसाद कुशलजीत कुमार, विपुल कुमार,राजकुमार कपिल त्यागी, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडेय, अलीशा चौधरी एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। अंत में राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
