राष्ट्रमंडल खेलों में मिले देश के 13 गोल्ड में सात हरियाणा के नाम

हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, संदेश दिया नहीं किसी से कम

खेलपथ संवाद

चंडीगढ़। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य सहित कुल 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। हालांकि, खेलों के अंतिम दिन कोई पदक नहीं आया। इन खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश की पदक तालिका में सबसे बड़ा योगदान देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देश को मिले 13 स्वर्ण पदकों में से 7 हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं।

इतना ही नहीं हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो रजत और एक कांस्य पदक भी जीता। सीएम नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें एवं अभिभावकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। नयी खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को नौकरियों के साथ नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स