जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में विहा ने जीता गोल्ड मेडल

मिनी वंडर प्री स्कूल की नन्हीं खिलाड़ी ने बढ़ाया स्कूल का गौरव

खेलपथ संवाद

कानपुर। जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 में मिनी वंडर प्री स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा विहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपनी कम उम्र में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर विहा ने न केवल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया।

चैम्पियनशिप में विहा ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेलभावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। मिनी वंडर प्री स्कूल की प्रधानाचार्या निष्ठा ने विहा को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में विहा की यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

प्रधानाचार्या ने विहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करती रहे। विहा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिलेटेड पोस्ट्स