यूपी की अर्पिता सैनी ने जीती माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन

आठवीं दादी प्रकाशमणि माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथनः

अहमदाबाद की किरन बेन पटेल को मिला तीसरा स्थान

खेलपथ संवाद

माउंट आबू। आठवीं 'दादी प्रकाशमणि माउंट आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन' में अहमदाबाद की किरन बेन पटेल ने तीसरा स्थान हासिल कर गुजरात का गौरव बढ़ाया। विश्व बंधुत्व के संदेश वाली इस 22 किलोमीटर लम्बी चुनौतीपूर्ण पहाड़ी दौड़ (आबू रोड के मनमोहिनी वन से माउंट आबू तक) में 12 देशों के लगभग 4,000 धावकों ने हिस्सा लिया।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित लगभग 21.1 से 22 किलोमीटर की 'रन फॉर यूनिवर्सल ब्रदरहुड' दौड़ में पहला स्थान अर्पिता सैनी (उत्तर प्रदेश) - 1 घंटे 47 मिनट 14 सेकंड, दूसरा स्थान सुनीता कुमारी गुर्जर (उदयपुर) 1 घंटे 57 मिनट 48 सेकंड तथा तीसरा स्थान अहमदाबाद की किरन बेन पटेल ने 2 घंटे 00 मिनट 30 सेकंड का समय निकालकर हासिल किया। किरन बेन पटेल को पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

माउंट आबू में आयोजित आठवीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समुद्र तल से ऊंचाई वाले चुनौतीपूर्ण मार्ग पर अर्पिता सैनी ने ओपन वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करते हुए 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम तक आयोजित इस दौड़ में ऊंचाई और कठिन चढ़ाई के कारण धावकों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।

बीआरजी के भरम प्रकाश ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 2 घंटे 15 मिनट में दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता में दीपक छिल्लर, डॉ. किरण छिल्लर, ललिता पांडेय, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, रोहित कुमार, जुगमेंदर अंतिल, आरती छिकारा, नीरज अंतिल, दीपक संदीप और धर्मेंद्र ने भी दौड़ पूरी की।

रिलेटेड पोस्ट्स