नीतू ने नेपाल में लहराया हिमाचल का परचम

चुराह की बेटी ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

खेलपथ संवाद

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह की बेटी नीतू ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नीतू की इस शानदार उपलब्धि से चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

चरोड़ी पंचायत के सुखरेठी गांव की रहने वाली नीतू परस राम की बेटी हैं। महज ढाई वर्ष की उम्र में पिता का साया सिर से उठ गया था। इसके बाद उनकी मां बालो देवी ने मेहनत-मजदूरी कर बेटी का पालन-पोषण किया और उसकी पढ़ाई जारी रखी। सीमित संसाधनों के बावजूद नीतू ने खेलों के प्रति अपनी लगन और मेहनत को जारी रखा। लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने एथलेटिक्स में अपनी पहचान बनाई।

नीतू ने कल्हेल विद्यालय से जमा दो तक की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह बिहार अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका लक्ष्य एथलेटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

रिलेटेड पोस्ट्स