माध्यमिक विद्यालयी शारीरिक शिक्षकों की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
बैठक में 2026-27 में हुई हरिद्वार में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं पर मंत्रणा
खेलपथ संवाद
हरिद्वार, (उत्तराखंड)। पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज हरिद्वार के सभागार में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयी शारीरिक शिक्षकों की बैठक हुई। जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बैठक में 2026-27 में हरिद्वार में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं, वार्षिक क्रीड़ा शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर शाने करीम सिद्दीकी, जिला बेसिक हरिद्वार अंजेश, मनमोहन कृष्ण डबराल, ब्लॉक खेल समन्वयक खानपुर मांगेराम, दिनेश वर्मा, ब्लॉक खेल समन्वयक रुड़की मनजीत राणा, ब्लॉक खेल समन्वयक भगवानपुर धनंजय मलिक, सुबोध नयन, ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना, ब्लॉक खेल समन्वयक बहादराबाद धर्मवीर, ब्लॉक खेल समन्वयक लक्सर संतराम, डॉ. कमलकांत बरुआ, अरुण खरे, भीम सिंह, प्रशांत राठी, हेमंत सैनी, महक सिंह, राजीव चौधरी, आलोक सिंह, मनीष काकरान, दिनेश गढ़वाल, दिनेश बड़वाल, आशीष आशीष, उपेंद्र उनियाल, शालू तोमर, रेखा रावत, सोनिया सैनी, अरविंद चौधरी, कविता, सुनीता, प्रीति सैनी, प्रदीप कुकरेती, आलोक द्विवेदी आदि ने उपस्थित रहे।
