ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

100 बालक एवं 100 बालिकाओं का चयन होगा, मिलेंगे प्रतिमाह दो हजार रुपये

खेलपथ संवाद

नारसन, हरिद्वार ( उत्तराखंड)। राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में विकास स्तरीय एवं नगर पालिका परिषद स्तर पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 17 अगस्त को बालक वर्ग प्रतियोगिता के साथ होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार प्रमोद पांडेय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार रविंद्र सिंह भंडारी ने किया।

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी हरिद्वार प्रमोद पांडेय एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार रविंद्र सिंह भंडारी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतिभागी बालिकाओं ने गामक परीक्षण टेस्ट में 30 मीटर फ्लाइंग रन,, मेडिशन बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ एवं 6×10 शटल रन वर्टिकल जंप के द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट दिया।

ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया की ब्लॉक स्तर पर चयनित बालक एवं बालिका हरिद्वार में आयोजित जिला स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता में भाग लेंगे इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 23 वर्ष तक प्रतिभागी बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे जनपद स्तर पर 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का चयन होगा और जिनको प्रतिमाह रुपये ₹2000 व 10000  रुपये एकमुस्त दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन संजीव राणा, मंगल सिंह,अरुण खरे, राजीव चौधरी, अरविंद चौधरी, आकाश राठी, सोनिया सैनी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, ज्ञानेश्वर, अखिल कुमार, सुमित मुखिया, राजकुमार, विपुल कुमार, परमिंदर मलिक, राजकुमार, आलोक द्विवेदी, प्रशांत, गौरव आधुनिक उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स