जिलास्तरीय कुश्ती ट्रायल में छात्र-छात्राओं ने दिखाए दांव-पेच

चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

खेलपथ संवाद

मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर में माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय जिलास्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस ट्रायल में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन, खानपुर ब्लॉक के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन का उपस्थित खेलप्रेमियों को रोमांचित किया।

कुश्ती चयन ट्रायल में निर्णायक की भूमिका अनुराग राठी, अक्षय राठी एवं आकाश कुमार ने निभाई। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित प्रतिभागी राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता जोकि हरिद्वार में आयोजित होगी, में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग अंडर-14 में रहनुमा, प्रिया, दिव्यांशी, आसमा, अंडर 17 बालिका वर्ग में सुहाना, मुस्कान, वंशिका, अंकित लोहान, मानसी राठी, आर्या जावला, वेदिका, निशा भारद्वाज, आराध्या गिरी, अंडर-19 बालिका वर्ग में सारा, सिद्धि सिंह का चयन हुआ है।

इसी तरह बालक अंडर 14 में अभी राणा, आयुष, अविश चौधरी, ऋषभ कश्यप, निशांत, अनंत सालार, दक्ष रॉयल, हर्षवर्धन बंसल, विराट, अंडर 17 बालक वर्ग में रिहान, तनिष्क, निषेल,  अरीश बालियान, फारुख निराज, अंडर-19 बालक वर्ग में अजीज हसन, कर्तव्य चौधरी, रिहान, राजवीर सिंह, निराज का चयन हुआ है।   

चयन ट्राटल में मनजीत राणा, राजीव चौधरी, संतराम, आलोक सिंह, प्रीति सैनी, बेसिक जिला खेल समन्वयक अंजेश कुमार, सुधीर सैनी, अजय शर्मा, पवन राना,  दिनेश बड़वाल, अरुण कुमार खरे, संजीव राणा, भीम सिंह,  सुनीता देवी, सुषमा पांडेय, मनीष काकरान, आलोक द्विवेदी आदि ने सहयोग किया।

 

रिलेटेड पोस्ट्स