जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिकाः वीरेंद्र जाती
न्याय पंचायत ब्लॉक नारसन में खेल महाकुम्भ का शानदार आगाज
खेलपथ संवाद
झबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)। खेल महाकुम्भ (2026 -27) का न्याय पंचायत ब्लॉक नारसन में शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर नारसन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले न्याय पंचायत स्तर पर अंडर 14 एवं अंडर-19 वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाते हुए खेलप्रेमियों की वाहवाही लूटी।
खेल महाकुम्भ खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर उनियाल, ब्लॉक नारसन पवन राना एवं युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग नारसन के प्रशिक्षक पुलकित लोहान, आकाश कुमार के निर्देशन में प्रारंभ हुई। ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 8 सितम्बर को समाप्त होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को रुपये 300, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को रुपये 200 एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को रुपये 150 प्रदान किए जाएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ प्रतियोगिता ढंडेरा, मुंडलाना, गाधारोना, लिबहेरी, लाठरदेवाहूण, मखदुमपुर एवं मोहम्मदपुर में आयोजित होगी।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जाती ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल के माध्यम से हम अपने जीवन में संतुलन लाने में सफल होते हैं। उद्घाटन के अवसर पर एम्बीशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विश्वास पवार, सोनम पवार एवं प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी, दीपक पवार चौधरी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में एम्बीशन पब्लिक स्कूल, भारत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा, एमएन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा, रॉयल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। न्याय पंचायत खेल महाकुम्भ लाठरदेवाहूण का पहला मैच कबड्डी में भारत सिंह इंटर कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण के बीच हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण बी ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका कबड्डी में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण भरत सिंह इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बना। अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने दूसरा स्थान तथा भारत सिंह इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 कबड्डी बालक वर्ग में चौधरी भारत सिंह इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान, एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने दूसरा एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिवानी, रिया, मुस्कान, प्रियांशी आंचल एवं शिवानी ने बालिका वर्ग तो आयुष, शोएब, अंकन आदि बालकों ने अपने प्रदर्शन से खेलप्रेमियों का मन मोह लिया।
खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल प्रथम, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा द्वितीय एवं एम्बीशन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एम्बीशन पब्लिक स्कूल दूसरे तथा भरत सिंह इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, भारत सिंह इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में अक्षत पवार, हैप्पी, आयरन, मुनव्वर, नीरज, विनीत अनन्या, साक्षी सूची, आराध्या आदि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खेलप्रेमियों का मन मोह लिया।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अरुण कुमार खरे, मनीष काकरान, सौरभ कुमार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे, सोनिया सैनी, अखिल प्रधान, प्रमोद कुमार, संजीव जटराणा, परमिंदर मलिक, ज्ञानेश्वर, अनुज चौधरी, वाजिद अली, जसमेंदर मलिक, अनुज, सतीश पवार, अब्दुल रहमान नीरज एवं आलोक द्विवेदी ने अपना अहम सहयोग दिया।
