प्रतिभा,
सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग में धीर अरुण भारद्वाज का स्वर्णिम प्रदर्शन
खेलपथ संवाद
भोपाल। रीवा में आयोजित सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2026 में मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ी धीर अरुण भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। धीर ने लगातार चार मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
होनहार धीर ने प्री-क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल में 5-0 से जीत तथा क्वार्टर फाइनल में आरएससी के जरिए सफलता दर्ज की। धीर की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से धीर को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
