नैनीताल की बेटियों ने जूडो में जमाया दबदबा

राज्यस्तरीय विद्यालय प्रतियोगिताः नैनीताल प्रथम

ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा

खेलपथ-शब्द सहयात्री

रोशनाबाद (हरिद्वार)। योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय जूडो बालिका प्रतियोगिता में नैनीताल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई।

जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में 23 किग्रा में पायल (ऊधमसिंह नगर) प्रथम और करिश्मा (टिहरी) द्वितीय रहीं। 27 किग्रा में हिमानी (ऊधमसिंह नगर) ने पहला स्थान हासिल किया। 32 किग्रा में अंशिका (देहरादून) प्रथम और नेहा युवाल (नैनीताल) द्वितीय रहीं। 36 किग्रा में गीतांजलि (नैनीताल) प्रथम और छाया (ऊधमसिंह नगर) द्वितीय रहीं। 40 किग्रा में गुड़िया (ऊधमसिंह नगर) प्रथम और इशिका (नैनीताल) द्वितीय रहीं। 44 किग्रा में प्रियांशी (ऊधमसिंह नगर) प्रथम और दिव्या (देहरादून) द्वितीय रहीं।

अंडर-17 वर्ग के 36 किग्रा में निहारिका (नैनीताल) प्रथम और अदिति (देहरादून) द्वितीय रहीं। 40 किग्रा में डिंपल (नैनीताल) प्रथम और गुनगुन (देहरादून) द्वितीय रहीं। 44 किग्रा में भूमि मेहरा (नैनीताल) प्रथम और रश्मि (ऊधमसिंह नगर) द्वितीय रहीं। 48 किग्रा में शीतल (ऊधमसिंह नगर) प्रथम और आरुषि (नैनीताल) द्वितीय रहीं। 52 किग्रा में अर्चना चौहान (नैनीताल) प्रथम और रितु (ऊधमसिंह नगर) द्वितीय रहीं। 57 किग्रा में चेतना युवाल (नैनीताल) प्रथम और खुशी (डिग्री) द्वितीय रहीं। 63 किग्रा में सुहाना (नैनीताल) प्रथम और कृतिका (देहरादून) द्वितीय रहीं। 70 किग्रा में मानसी (नैनीताल) प्रथम और रिया (ऊधमसिंह नगर) द्वितीय रहीं।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं जिला संयोजक खेलकूद प्रकोष्ठ हरिद्वार भाजपा योगेश शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंजेश कुमार, आलोक सिंह, पार्थिव, कनिका, उजमा परवीन, सीमा रानी, प्रीती सैनी, अनुज यादव, प्रीती जोशी, रवि कुमार, सुनीता देवी एवं आलोक द्विवेदी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार ने सभी सहयोगियों तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स