ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना ओवरऑल चैम्पियन
इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
खेलपथ संवाद
कानपुर। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ताकत, तकनीक तथा खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में टाटा मोटर्स के सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह एवं मैनेजर अभय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर सहित अनिल कुशवाहा, मोहम्मद जीशान, हरि ओम, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, हिमांशु कटियार, योगेंद्र कुमार, विराट बाजपेई, अश्वनी त्रिपाठी, कृष्णा, असीम राजपूत एवं विराट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
सब-जूनियर बालक वर्ग में कान्हा सिंह, ऋषभ जायसवाल, अंश सिंह, निखिल यादव, देव ऋषि शुक्ला, यशवर्धन शर्मा और आदित्यनाथ तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया। यूथ बालक वर्ग में अक्षत कटियार, आरुष प्रजापति, आर्यन साहू, पियूष राजपूत, पीयूष राज, अंश शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, आयुष राजपूत, आराध्य अवस्थी, आरव सिंह, यश गुप्ता, रुचिर द्विवेदी, मोहम्मद अदीब और अग्रज सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूथ बालिका वर्ग में खुशी, सान्वी सिंह, कात्यानी सिंह, आराध्या राठौर, लक्ष्या गुप्ता, रानू तिवारी, आराध्या शुक्ल, अव्या प्रियदर्शनी, हिबा अमन खान, अलनूर मंसूरी, अविका वर्मा, मानवी सिंह और आलिया अमीन ने दमखम दिखाया।
चार खिलाड़ियों को मिला बेस्ट लिफ्टर का सम्मान
सब-जूनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म स्कूल इंटर कॉलेज के पवन सेठ को बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की अदिति वर्मा को यह सम्मान मिला। यूथ बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के आर्यन साहू तथा यूथ बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या शुक्ला को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप
ओवरऑल चैम्पियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज दूसरे तथा डीपीएस कल्याणपुर तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि अभय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विद्यालय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं।
समापन अवसर पर कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संघ का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी विद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।
