बुजुर्ग एथलीट रामकिशन शर्मा के जोश और जज्बे को सलाम

76 की उम्र में बेंगलुरु में जीते छह मेडल अब तक 131 गोल्ड, 18 सिल्वर व 4 ब्रांज मेडल जीतकर नया इतिहास बना चुके खेलपथ संवाद चरखी-दादरी। बाढड़ा निवासी रामकिशन शर्मा ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का जलवा दिखाया है। उन्होंने 27 से 30 मार्च तक कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित 42वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण व 2 रजत पदक समेत 6 मेडल हासिल जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया। रामकिशन शर्मा ने 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग .......

विराट कोहली और सुनील छेत्री ने कही बड़ी बात

कहा- खेल और फिटनेस पर जोर देना जरूरी इसे अहम विषय का दर्जा मिले खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली और भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का मानना है कि खेल और फिटनेस को बड़े स्तर प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही देश के विकास के लिए शैक्षिणिक संस्थानों में एक प्रमुख विषय के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।   कोहली और छेत्री ने एक स्पोर्ट्स ब्रांड के क.......

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के सवाल पर सचिन ने सौरव पर ली चुटकी

कहा- मैं रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली की तरह तेज गेंदबाजी नहीं करता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के एक सवाल पर अपने जवाब से सभी को चौंका कर रख दिया है। उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे उनके आसपास मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, सचिन एक मीडिया कॉन्क्लेव में पहुंचे थे। वहां उनसे जब बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनने के बारे में पूछा गया तो सचिन ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पर चुटकी .......

पैरा स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर बनीं भाविना पटेल

मीराबाई चानू दूसरी बार बनीं बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर प्रीतम सिवाच को बीबीसी लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने 2022 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड जीत लिया है। चानू को पब्लिक वोटिंग के नतीजे आने के बाद विजेता घोषित किया गया। 2021 का बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड भी उन्होंने ही जीता था। मणिपुर में पैदा हुईं चानू ने बचपन में जलावन के .......

प्रीतम सिवाच को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड

बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान के संघर्ष को सलाम खेलपथ संवाद सोनीपत। द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच को बीबीसी स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर के लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी की खिलाड़ियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।  प्रीतम सिवाच ने यह अवॉर्ड नयी दिल्ली स्थित ताज होटल में आयो.......

लॉन बॉउल में एशियाई चैम्पियन बनीं भारत की बेटियां

ग्लू से चिपकाए जूते, खुद हवाई यात्रा का खर्च उठाया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल  का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर सिर आंखों पर बिठाई गई पिंकी, नैनमोनि सैकिया, लवली चौबे और रूपारानी की उपलब्धि कुछ माह बाद ही भुला दी गई। 10 दिन पहले यही चारों बेटियां इपोह (मलेशिया) में पहली बार एशियाई चैम्पियन बनीं, लेकिन इन चारों समेत पूरी टीम को खुद से पैसा लगाकर इस चैम्पियनशिप में खेलना पड़ा। नैनमोनि ने तो अर्जुन अव.......

हॉकी में फिर विदेशी कोच अर्थात अपनों में दम नहीं!

राजेन्द्र सजवान  नई दिल्ली। एक और विदेशी कोच ने भारतीय हॉकी का कार्यभार संभाल लिया है। नाम है क्रेग आर्थर फुल्टन, जोकि दक्षिण अफ्रीका के लिए 195 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 48 साल के  हैं।  क्रेग के चयन का मजबूत पक्ष यह बताया जा रहा है कि वह ओलम्पिक और विश्व खिताब जीतने वाली बेल्जियम टीम को कोचिंग दे चुके हैं। इतना ही नहीं हॉकी दिग्गजों के बीच यकायक बड़ी पहचान के साथ टोक्यो ओलम्पिक में स्थान पाने वाली आयरिश टीम के कोच भ.......

एक साल में 95 साल की दादी भगवानी ने जीते 95 मेडल

एथलीट दादी भगवानी देवी देश-विदेश में फहरा रहीं तिरंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र तो आंकड़ा है, यदि इंसान में जीत की भूख और जज्बा हो तो उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं। इस बात को सच कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने। दादी देश हो या विदेश जहां भी जाती हैं अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से मेडल जीतते हुए तिरंगा फहराती हैं। उम्र को दरकिनार कर दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी एक साल में 95 पदक जीत चुकी हैं। .......

सुनील छेत्री की पहली पसंद मेसी नहीं करीम बेंजेमा हैं

लियोनल मेसी ने साल 2022 का बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर अवॉर्ड जीता खेलपथ संवाद पेरिस। विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने साल 2022 के लिए बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का अवॉर्ड जीता। यह कार्यक्रम पेरिस में हुआ और मेसी पत्नी एंटोनेला के साथ खुद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। 2016 से दिए जा रहे इस अवॉर्ड को मेसी ने दूसरी बार जीता। 2016 में फुटबॉल गवर्निंग बॉडी फीफा ने फ्रांस फुटबॉल द्वारा आयोजित बेलोन डी'ओर से इस अवॉर्ड को अलग कर लिया .......

दो बेटों की मां खेलों में लिख रही नई पटकथा

जसबीर कौर ने उम्र को बताई धता, एशियन गेम्स के लिए चयनित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। यदि इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा और जोश हो तो उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता। इस बात को सिद्ध किया है डबवाली की जसबीर कौर ने। उन्होंने अपनी किस्मत खुद लिखी है वह भी 40 साल की उम्र में। दो बेटों की मां जसबीर कौर खेलों में नई पटकथा लिख रही हैं। डबवाली की जसबीर कौर की उम्र करीब 40 वर्ष है। दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 20 तो.......